थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। कभी शहरी क्षेत्र तो कभी ग्रामीण क्षेत्र में धड़ल्ले से लगातार बाइक की चोरी हो रही है। बावजूद अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं। एक भी बाइक चोर अबतक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है। जिससे पुलिस की नाकामी साफ झलकती है। वहीं चोरों का हौसला दिन-प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है। जिससे बाइक मालिकों में निराशा के साथ हड़कंप भी है। बता दें कि शुक्रवार की रात्री थाना क्षेत्र में चोर गिरोह पुनः सक्रिय दिखा। एक बार फिर बाइक चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए भाटी चंदवार गांव के एक ही घर से पिता-पुत्र की दो बाइक की चोरी कर ली। चोरी गई बाइक पिता डॉ. श्याम लाल दास और पुत्र संतोष कुमार दास की है। जो स्प्लेंडर प्रो बीआर 37 एफ 5414 तथा बीआर37 एक 7302 दोनों काले रंग की है। श्री दास ने बताया कि दोनों ही बाइक को लॉक कर रखा गया था। जानकारी के अनुसार विगत एक माह के भीतर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लगभग एक दर्जन बाइक की चोरी हो चुकी है। चोर गिरोह द्वारा कहीं रात के अंधेरे में तो कहीं दिनदहाड़े आंखों के सामने चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
एक माह के भीतर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से दर्जनों बाइक की हो चुकी है चोरी