बहादुरगंज के झांसी रानी चौक स्थित शाहिद कॉम्प्लेक्स में शनिवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई जिसमें नकदी सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गया है। आग कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल स्थित झिलझिली पंचायत के बेतबाड़ी गांव निवासी दानिश की फैशन हब नामक रेडीमेड दुकान में लगी। दुकान में रखा करीब लाखों का रेडीमेड कपड़ा सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया है। आगजनी में कुछ नकदी जलने की भी जानकारी मिल रही है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि छोटी बड़ी चार दमकल की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की अहले सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की है। जहां आग बिजली के शॉट सर्किट से लगना बताया जाता है। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पीड़ित दुकानदार दानिश घर से आनन-फानन में सीधे दुकान पहुंचे।
शाहिद कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में धू धू कर जलता रेडीमेड दुकान।
भीषण आग की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी
भीषण आग की लपटों से आसपास के दुकानदारों में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रमजान का समय रहने से मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह जागकर सेहरी की तैयारी में लगे रहते हैं। सुबह पड़ोस के लोगों ने शाहिद कॉम्प्लेक्स स्थित कपड़े की दुकान से धुआं निकलते देख शोर मचाया तो घटनास्थल पर कुछ लाेग जमा हुए और तत्काल ही इसकी सूचना थाना, फायरब्रिगेड वालों सहित दुकान के मालिक को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कपड़े की दुकान रहने के कारण आग तेजी से पूरे दुकान में फैल गया और सबकुछ जलकर राख हो गया।