पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • बहादुरगंज में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

बहादुरगंज में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगंज | नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 स्थित गोपालपुर गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। सूचना के साथ ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर बच्चे के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी मूनशाद आलम का 7 वर्षीय पुत्र एयाज आलम पास के ही तालाब में नहा रहा था तभी गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग बच्चे को पानी से बाहर निकालते तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर बच्चे की मौत से जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

खबरें और भी हैं...