पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीड़ित परिजनों से मिले राज्य सभा सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते दिनों भीषण सड़क हादसे में राजद नेताओं की हुई दर्दनाक मौत पर राजद राज्य सभा सांसद डॉ. अहमद असफाक करीम बहादुरगंज के चौरासी गांव स्थित पूर्व कल्याण मंत्री इस्लामुद्दीन बागी के घर पहुंचे जहां उनके पुत्र राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव एकरामूल हक बागी के मृत्यु पर शोक जताया। डॉ. करीम ने पूर्व कल्याण मंत्री सहित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर कहा कि दुर्घटना में मारे गये तीनों ही राजद नेताओं से राजद परिवार को काफी क्षति हुई है। उन्होंने तीनों राजद मृतक नेताओं की जनन्तनशी के साथ परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करने की अल्लाह से दुआ मांगे।

इससे पूर्व वे मृतक राजद जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर समरेन्द्र कुणाल, तारकेश्वर ठाकुर, बिनोद यादव, मो. साबीर, विनोद साह, कांग्रेसी नेता जहिदुर्रह्मान, युवा राजद अध्यक्ष शकील अहमद हुसैन, मकफुर आलम, अदनान हासमी, सद्दाम हुसैन, इफ्तेखार आलम सहित दर्जनों राजद परिवार के लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...