जाम, सफाई को लेकर सीमांचल अधिकार फ्रंट ने खोला मोर्चा
बहादुरगंज | बहादुरगंज के मुख्य मार्गो में जाम सहित स्वच्छता की भीषण समस्या के तहत सीमांचल अधिकार फ्रंट ने मोर्चा खोल दिया है। सीमांचल अधिकार फ्रंट के संरक्षक प्रो. मुसब्बिर आलम ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर की विकराल समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है। प्रो. आलम ने कहा कि बहादुरगंज झांसी रानी चौक से कॉलेज चौक, थाना रोड तथा झांसी रानी चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप आये दिन लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। खासकर हाट के दिन फुटपाती दुकानदारों का सड़क पर वर्चश्व हो जाता है जो जाम का मुख्य कारण बन जाता है। जाम में घंटों लोगों को फंसे रहने की नौबत आती है। इस बीच यदि किसी को इमरजेंसी हो जाय तो जाम से मुक्ति मिलना संभव नहीं होता। हालांकि बीते कुछ महीनों से झांसी रानी चौक पर पुलिस प्रशासन द्वारा दो पुलिस जवानों की तैनाती की जाती है जो सिर्फ झांसी रानी चौक के जाम को नियंत्रित करने के लिये नाकाफी है।