समय सीमा के भीतर ओडीएफ कराने का संकल्प
समय सीमा के भीतर ओडीएफ कराने का संकल्प
बहादुरगंज | खुले में शौच मुक्ति के लिए प्रखंड स्तरीय कर्मी लगातार प्रयास किया जा रहा है। ओडीएफ को लेकर मंगलवार की संध्या प्रखंड के नटुआपाड़ा पंचायत भवन में बैठक आयोजित किया गया। जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक पवन कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में तय समय सीमा के भीतर पंचायत को ओडीएफ कराने का संकल्प लिया गया। मौके पर पवन कुमार ने कहा कि सभी ओडीएफ कर्मी सुबह और शाम को थोड़ा समय सरकार की इस मुहिम को दें। जिससे पंचायत खुले में शौच से मुक्त हो सके। पंचायत के ओडीएफ कर्मियों को प्रत्येक दिन के कार्यों की समीक्षा संध्या कालीन बैठक के दौरान करने की बात कही। बैठक में राकेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका मरियम खातून, मो असगर अनीश, प्रफुल्ल कुमार, पुष्पा देवी सहित पंचायत के वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, शिक्षकगण व ओडीएफ कर्मी मौजूद थे।