एनएच पर गुआबाड़ी पुल पर बना गड्ढा।
भास्कर न्यूज| बहादुरगंज
नेशनल हाइवे 327 ई पर गुआबाड़ी पुल के पूर्वी छोर पर गड्ढा निर्माण कंपनी के लिए नासूर बन गया है। निर्माण कंपनी गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के अभाव में दर्जनों बार मरम्मति के बाद भी गड्ढा से राहगीरों को मुक्ति नहीं मिल रही है। पुल के पूर्वी छोर पर बन गड्ढा धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है जो जान लेवा सिद्ध हो रहा है। गड्ढा ऐसी जगह पर है जहां तेज रफ्तार से आ रहे वाहन चालकों की नजर नहीं पड़ती है और अचानक ही गड्ढे में गिर जाती है।
खतरनाक गड्ढे से किसी बड़े अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। बीते दिनों इसी गड्ढे के कारण एक बाराती इनोवा कार की टक्कर बाइक सवार से हो गई थी जिसमें बाइक सवार सिकंदरा निवासी की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार लगभग दो साल पूर्व सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा एनएच 327 ई का निर्माण कार्य किया गया था जिसमें गुणवत्ता को नजर अंदाज किया गया है।