पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आवागमन की समस्या से जूझ रहे सताल के ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 स्थित नेशनल हाइवे से पत्तिमिल होते हुए बहादुरगंज-किशनगंज सड़क के सर्रा पुल को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से निर्माण की बाट जोह रहा है। महज आधा किलोमीटर सड़क निर्माण के अभाव में सताल गांववासी जहां आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं अररिया की दिशा से सीधे किशनगंज जाने वाले राहगीरों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाने की नौबत आती है। बहादुरगंज-किशनगंज तथा नेशनल हाइवे 327 ई को बाईपास से जोड़ने वाली इस एक किलोमीटर सड़क का हालांकि बीते दिनों नगर पंचायत की ओर से पीसीसी निर्माण कार्य किया गया। सिर्फ आधा किलोमीटर सड़क निर्माण के अभाव में लोगों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की माने तो सड़क का निर्माण हो जाने से अररिया की दिशा से किशनगंज जाने वाली छोटी वाहन अथवा राहगीर आसानी से बाईपास निकल सकते हैं। जिससे एलआरपी चौक में ट्रैफिक की समस्या से भी राहगीरों को निजात मिल जाती। मालूम हो कि मात्र आधा किलोमीटर इस सड़क निर्माण से क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। कार, बाइक, साइकिल तथा पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों को कम दूरी कर किशनगंज मुख्यमार्ग तक पहुंच जाएंगे। मामले के तहत वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आजाद आलम ने कहा कि सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल जारी है।

खबरें और भी हैं...