दिग्विजय चौटाला की जनसभा आज बहादुरगढ़ में
बहादुरगढ़ | इनेलो जिला प्रधान महासचिव संजय दलाल ने बस स्टैंड पर अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाकर बुधवार 18 अप्रैल को दिग्विजय चौटाला की होने वाली जनसभा के लिए ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से दिग्विजय की दो जनसभाएं बहादुरगढ़ में सफल हो चुकी है। इस बार भी जनसभा सफल रहेगी। दिग्विजय सुबह 9 बजे पहुंचेंगे। मीटिंग में व्यापार सेल के क्षेत्र अध्यक्ष चांद माजरा, युवा शहर क्षेत्र अध्यक्ष संदीप अहलावत, चौधरी दिलबाग सिंह, धीर राज खटक, रामकुमार फोगाट, सुखबीर सरोहा, जसवीर बामनौली, पंकज, मुकेश सिहाग, कुलदीप राठी, सौरभ मान, राकेश सिहाग, इनसो जिला प्रधान आश्चर्य दलाल, निक्कू, अमित, मोहित खत्री आदि मौजूद रहे।