पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए
बादली | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बादली हलके से कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ नेता मास्टर मनराज गुलिया लाडपुर ने व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि देश की जनता व विशेषकर युवाओं के लिए राजीव गांधी हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। संजय पहलवान, भगते जून, नवीन बराही आिद रहे। वहीं, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।