पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किक बॉक्सिंग के विजेता सम्मानित

किक बॉक्सिंग के विजेता सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़. किक बाॅक्सिंग के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करते लोग।

बहादुरगढ़ | हाल ही में रोहतक में हुई 3 दिन दिवसीय 17वीं हरियाणा राज्य किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झज्जर के 26 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों का गांव गुभाना में पहुंचने पर खेल प्रशंसकों की ओर से स्वागत कर सम्मानित किया गया। सब जूनियन चैम्पियनशिप में यश कुमार ने गोल्ड, अविता ने गोल्ड, हर्ष ने सिल्वर, प्रेरणा ने ब्राउंज मेडल जीता, जबकि जूनियर में कोमल, शिया, शिखा, संदीप ने गोल्ड, अंशू, अमन, सोनिका ने सिल्वर व मोनिका ने ब्राउंज मेडल जीता। कैडेट भारवर्ग में सरस्वती, सोनिया व अजय कुमार ने गोल्ड, गुनगुन व अमन बंसल ने सिल्वर पदक जीता। इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते पदक जीते।

खबरें और भी हैं...