पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांखौल राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन की 12 लाख में होगी मरम्मत

सांखौल राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन की 12 लाख में होगी मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | शहर से सटे गांव सांखोल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जर्जर होते भवन की सुध ले ली गई है। सोमवार को ब्लॉक समिति चेयरपर्सन मोनिका भारद्वाज के पति युद्धवीर भारद्वाज ने नारियल फोड़कर मरम्मत कार्य की शुरुआत करा दी। इस कार्य लगभग 12 लाख खर्च होंंगे। ब्लॉक समिति पार्षद कृष्णा देवी के पुत्र योगेश राठी ने बताया कि इस स्कूल में करीब 700 विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल की बिल्डिंग को मरम्मत व रंग-रोगन की दरकार थी। इस संबंध में प्राचार्य संजय ने उनके समक्ष मांग भी की थी। इस मांग को सरकार के पास भेजा गया था। सरकार ने मांग मंजूर कर मरम्मत के लिए 12 लाख रुपये की ग्रांट भेजी है। सोमवार को मरम्मत कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर सरपंच हुकुम सिंह, पंच बलिंदर, राजबीर, जसपाल सिंह, सत्ते, बलराज, दिनेश राठी, पवन, प्रवीण, कुलबीर, रणबीर व कालू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...