राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उपवास रख बेटियों की सुरक्षा मांगी
बहादुरगढ़. पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा को जूस पिलाकर उपवास खुलवातीं नगर परिषद चेयरपर्सन शीला राठी।
बहादुरगढ़ | रोहतक रोड स्थित ट्रिपल सी मेट्रोप्लेक्स पर रविवार को पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिक्कारा ने बेटियों की सुरक्षा-न्याय के लिए उपवास रखा। उन्होंने उन्नाव गैंगरेप केस पर दुख जताया और सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर एक दिवसीय उपवास भी रखा। नप चेयरमैन शीला राठी ने एक दिवसीय उपवास कर रहे लोगों का जूस पिलाकर उपवास खुलवाया। सतीश छिक्कारा ने कहा कि देश में बच्चियों के साथ अन्याय हो रहा है और देश के चौकीदार कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। देश फिलहाल सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। इसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर वाइस चेयरमैन विनोद कुमार जांगड़ा, पार्षद प्रवीण छिल्लर, पार्षद सतप्रकाश छिक्कारा, बार एसोसिएशन प्रधान बिजेंद्र राठी, अधिवक्ता संदीप राठी, पूर्व पार्षद रोशन मलिक,अनूप सिंह छिल्लर,देवेंद्र देशवाल,अधिवक्ता रामफूल,सुरेंद्र, जयप्रकाश,रामफल कोच,जीत सिंह,राकेश पेलपा,पुरुषोत्तम मास्टर,अजय छिक्कारा, जगत शौकीन,दयानन्द देशवाल,दलवत तहलान,शमे सिंह,ओमप्रकाश राठी, महताब दलाल,विपिन, सूबेदार ईश्वर सिंह, नवीन ठेकेदार,देवेंद्र बुधवार,सुरेंद्र छिल्लर,जयप्रकाश डागर,संजय दलाल,जयभगवान,बलजीत राठी,महावीर छिल्लर,अजित सिंह आदि मौजूद रहे