पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनु अब तीन दिन रुकेगी घर, फिर जाएगी कोरिया

मनु अब तीन दिन रुकेगी घर, फिर जाएगी कोरिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभी तो मैंने शुरुआत की है, आपकी दुआएं रही तो गोल्ड पदक लाने का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। ओलम्पिक में गोल्ड पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। यह कहना है राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में देश को गोल्ड मेडल दिलवाने वाली झज्जर की बेटी मनु भाकर का। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लौटते वक्त बहादुरगढ़ में उनका जोरदार स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों ने उसे फूलों की माला पहनाई और चांदी की गदा भेंट की। सोमवार को झज्जर में मुख्यमंत्री मनु भाकर का स्वागत करेंगे। उसके गांव गोरिया में भी सम्मान समारोह होगा।

- संबंधित खबर पेज 4 पर

कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाली झज्जर की शूटर मनु का जोरदार स्वागत, आज दो जगह सम्मान

बहादुरगढ़. मनु भाकर का चांदी की गदा देकर स्वागत करते सतीश छिक्कारा।

40 दिन में जीत चुकी 6 गोल्ड : लगातार 40 दिन से प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही मनु अब भी घर पर मात्र 3 दिन ही रुकेगी। मनु तीन दिन बाद वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए कोरिया रवाना हो जाएगी। मनु ने कॉमनवेल्थ खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल में अपने से ज्यादा सीनियर हिना सिद्धू को हराते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले आस्ट्रेलिया में हुए जूूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग में मनु ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया था। मैक्सिको में हुई आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में भी मनु ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए।

सीएम आज आएंगे झज्जर मनु भाकर का करेंगे सम्मान

झज्जर | सीएम 16 अप्रैल को झज्जर आएंगे। वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। झज्जर के गोरिया गांव की बेटी मनु भाकर का वे राजकीय नेहरू काॅलेज में अपराह्न 3 बजे सम्मान करेंगे। इसी क्रम में हरियाणा सरकार और यूनिसेफ की ओर से महिला सशक्तीकरण को समर्पित प्रोजेक्ट जागृति की लांचिंग करेंगे। सीएम के सभी कार्यक्रम बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू काॅलेज के सभागार में किए गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन आगमन को लेकर सतर्क हो गया है।

खबरें और भी हैं...