पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटो चालक के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर किया घायल

ऑटो चालक के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | टिकरी बार्डर पर खड़े एक ऑटो चालक के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर उसे जख्मी करने का मामला सामने आया है। परनाला निवासी राजेश ने बताया कि वह 14-15 अप्रैल की रात को करीब साढ़े बारह बजे टिकरी बॉर्डर एमआईई पार्ट बी में खड़ा था। इसी दौरान रामनगर निवासी रोहित वहां आया। वह उसे पहले से ही जानता है। उसने आते ही मेरे को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। देशी पिस्तोल का बट मेरे माथे पर मार दिया।

खबरें और भी हैं...