अवैध देशी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ | पुलिस की सीआईए टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना सदर के इलाके में गश्त पर तैनात थी। गांव जाखोदा के पास टीम टांडा हेड़ी की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने शक की बिनाह पर युवक को काबू किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान बुपनिया निवासी देवेंद्र के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ सदर केस दर्ज किया गया है।