बालाजी सेवा मंडल का महोत्सव 21 को
बहादुरगढ़ | श्रीबालाजी सेवा मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि मंडल द्वारा 21 अप्रैल को रेलवे रोड स्थित हाई स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम होगा। जिसमें अंजलि सागर मुंबई, मुकेश बांगड़ा जयपुर, डॉ. अनिल-रजनीश शर्मा फतेहाबाद, नरेश सैनी गुरुग्राम अपनी मधुर वाणी से बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे। यह कार्यक्रम 21 अप्रैल को सायं 6 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा। संगीतमय सुंदरकांड का पाठ श्री रामकृष्ण संकीर्तन परिवार द्वारा किया जाएगा।