प्लॉट देने के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप, Rs.65 लाख की धोखाधड़ी
बहादुरगढ़ | कानौंदा गांव निवासी एक महिला व उसके पति के साथ एक प्लॉट देने के नाम पर 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। आरोपियों ने प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री भी करवा दी। महिला को न तो प्लॉट का कब्जा मिला और न ही आरोपी अब रुपए लौटा रहा है। पीड़िता ने सदर थाना पुलिस में गुहार लगाकर इंसाफ मांगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने डीलर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कानौंदा निवासी रविना ने बताया कि उसके पति राजेंद्र ने एक प्लॉट के डीलर जयवीर से बात की थी। जयवीर ने उसके पति व जेठ राजपाल सिंह को वार्ड नंबर एक में रहने वाले विनोद से मिलवाया। उन्होंने हमें सेक्टर-2 में एक प्लाॅट दिखाया व उसे बेचने का ऑफर दिया। प्लाॅट समझ में आने पर 65 लाख में उसका सौदा तय हो गया। हमने बहादुरगढ़ तहसील में 10 लाख बयाना दिया। इस पर विनोद व जयवीर ने अपने हस्ताक्षर किए। रजिस्ट्री से पहले विनोद व जयवीर ने योगेन्द्र से फोन द्वारा पेमेंट के बारे बात कराई। किस्तों में पेमेंट की गई।