हत्या और मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
बहादुरगढ़ | गांव मांडौठी में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मांडौठी चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 22 मार्च 2018 की शाम को गली में साइकिल चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। झगड़े में हुई मारपीट में लगी चोटों के कारण गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान 24 मार्च को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट व हत्या के इस मामले के एक आरोपी मांडौठी गांव निवासी अमन को पकड़ा गया है। इस मामले के छह आरोपियों को स्थानीय पुलिस की ओर से पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमन को अदालत में पेश किया गया। जहां से इसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।