पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान खेत मजदूर संगठन ने किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजे की मांग की

किसान खेत मजदूर संगठन ने किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजे की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने रविवार को उन गांवों का दौरा किया, जहां विभिन्न कारणों से किसानों की फसल जल गई। प्रदेश कमेटी के सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि जिन किसानों की बिजली के शार्ट-सर्किट व अन्य कारणों से गेहूं व अन्य फसल जलकर राख हो गई है उन प्रभावित किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए हरियाणा सरकार को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कई प्रभावित किसानों मिलकर उनकी आवाज को उठाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से जिले के अनेक गांवों में गेहूं, जौ की फसलें व गेहूं की फांस आग की चपेट में आकर बर्बाद हो गई। आसोदा गांव में करीब डेढ़ एकड़, खरहर में कई एकड़, कुलासी गांव में 6 एकड़, लुुक्सर गांव में 5 एकड़, जहांगीरपुर गांव में एक एकड़ गेहूं व बादली गांव में 3 एकड़ जौ की फसलें जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि जिनकी फसलें जल गई उनमें से कई किसान तो ऐसे भी हैं जिन्होंने दूसरों की जमीन बटाई पर ली हुई।

खबरें और भी हैं...