सीए की बहाली के लिए कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बहादुरगढ़. बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी।
बहादुरगढ़ | उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यरत सीए संजीव कुमार की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को मंडल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एचएसईबी वर्कर्स यूनियन से जुड़े कर्मचारी नेताओं ने कहा कि साथी सीए की जल्द बहाली नहीं किए जाने पर बिजली का रोहतक सर्कल बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
धरनास्थल पर प्रदर्शन की अध्यक्षता केंद्रीय परिषद के ऑडिटर राजकुमार सांगवान और संचालन सर्कल सचिव जयकंवार छिकारा ने किया। अध्यक्ष ने निगम प्रबंधन की कड़े शब्दों में निंदा करते सीए संजीव कुमार को जल्द बहाल करने के लिए आवाज उठाई। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान भिवानी जयबीर बादल ने भी सभा को संबोधित किया। केंद्रीय परिषद के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र बेनीवाल, रोहतक यूनिट के सचिव विजय हुडा ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि संजीव कुमार को जल्द बहाल नहीं किया तो रोहतक सर्कल को भी बंद कर देंगे। सभा को यूनिट प्रधान बिजेंद्र फौगाट, सचिव बलवंत यादव, विश्वजीत, रविंद्र देशवाल, श्याम सिंह, जेई लोकेेश, राम सिंह, अमित, कृष्ण, बिशनदत्त, बिजेंद्र, राजकुमार, संजीव गुलिया, जयदेव, नरेंद्र, रामेश, अमित शर्मा मौजूद थे।