भगवत के श्रवण से होता है व्यथा का नाश : सुनील
बहादुरगढ़ | सेक्टर-6 के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लाला किशोरी लाल परिवार की ओर से आयोजित साप्ताहिक कथा का रविवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन वृंदावन बाके बिहारी की नगरी से पधारे कथा व्यास सुनील कृष्ण महाराज द्वारा मधुर आवाज में कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का उद्भव ही व्यथा के नाश के लिए हुआ है। महाऋषि नारद से लेकर व्यास जी तक व्यथा से मुक्ति के लिए भागवत कथा का श्रवण करते आए हैं। उन्होंने भागवत के माध्यम से धर्म के पालन का संदेश दिया। समाज में रहते हुए धर्म पालन के लिए आवश्यक व्यवहार के बारे में भी बताया। उनकी सरल व मधुर वाणी पर पूरा पांडाल मुग्ध नजर आया। कथा के दौरान भगवान कृष्ण व सुदामा की दोस्ती पर मार्मिक झांकी भी पेश की गई। इसके बाद वृंदावन की होली खेली गई। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सुशील गोयल, नरेश बंसल, दीपक जैन, कमल किशोर, शिवकुमार गुप्ता, देवीलाल, जयदीप, नवीन, अंशुल, नीरज, अंजु, मंजु , वैभव गर्ग, मोहित सज्जन व उदित आदि मौजूद रहे।