पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली ज्योति को किया सम्मानित

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली ज्योति को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़. ज्योति दहिया को दिल्ली में सम्मानित करते अतिथि।

भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़

महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उनको स्वरोजगार दिलाने में जुटी ज्योति दहिया को दिल्ली में सम्मानित किया गया है। वह महिला पॉलीटेक्निक की इंचार्ज है। यह सम्मान दिल्ली के पीतमपुरा स्थित टेक्निया ऑडिटोरियम में हुए महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मिस इंडिया इंटरनेशनल 2017 से सम्मानित नीतू ने दिया है। कार्यक्रम का आयोजन नीरू सहगल के टेलेंट ग्रूमर अरमान संगठन ने किया। यह सम्मान हरियाणा और बहादुरगढ़ के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर सामाजिक संगठन लोक अधिकार, हमारा सौभाग्य, प्राकृति भगत संस्था, लॉयन्स संगठन, मां शक्ति इंटरनेशनल, प्रयास संगठन धारूहेड़ा, जीवधारा सेवा समिति, अनुभूति लाईफस्टेपस, परिंदों की उड़ान व दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित प्रतीक स्पेशल स्कूल शामिल रहा। ज्योति दहिया ने कहा की समाज को बेटियों व महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी। उनको आगे बढ़ाने के लिए उनका सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्ष से महिला सशक्तीकरण के लिए कार्यरत है। समारोह में अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...