जसौरखेड़ी में 10 लाख रुपए से बनेगी गली
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी पढ़ाई के दौरान बिजली किसी तरह से बाधा न बने इसको लेकर सोलर प्लांट लगवाने को लेकर प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इससे जहां बच्चों को सुविधा मिलेगी वहीं बिजली समस्या से भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह कहना है ब्लॉक समिति के चेयरपर्सन प्रतिनिधि युद्धवीर भारद्वाज का। वे सोमवार को जसौरखेड़ी गांव में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इससे पहले उन्होंने यहां 10 लाख रुपए से बनने वाली गली के कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। युद्धवीर भारद्वाज के अलावा जिला पार्षद जोधा आर्य, जसोरखेड़ी पंचायत समिति सदस्य काला व अनेक ग्रामीण यहां मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उन्हें गांवों की कई अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। युद्धवीर भारद्वाज ने कहा कि गांवों में शहरी तर्ज पर जन सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार व उनकी ओर से पूरा प्रयास है।