अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
बहादुरगढ़ | अपराध जांच शाखा पुलिस ने युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। शाखा प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मुख्य सिपाही रवि कुमार के नेतृत्व में जाखोदा बाईपास के पास गश्त पर थी। टीम को गांव टांडाहेड़ी की तरफ से युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पीछा कर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। इसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान बुपनियां निवासी देवेंद्र के तौर पर बताई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।