पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजलीकर्मी से मोबाइल छीनने का आरोपी 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं

बिजलीकर्मी से मोबाइल छीनने का आरोपी 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | बिजली निगम में अनुबंध आधार पर कार्यरत सहायक लाइनमैन का मोबाइल छीनने के मामले में फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। बामनौली गांव निवासी आजाद सिंह यूएचबीवीएन में अनुबंध आधार पर कार्यरत है। वह फिलहाल गांव जसोरखेड़ी में तैनात है। 2 दिन पहले अपने बच्चों के लिए स्कूली किताबें खरीदने के लिए गांव से साइकिल पर बहादुरगढ़ की ओर आ जा था। जब नाहरा-नाहरी मोड़ स्थित प्याऊ के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल पर आई कॉल को रिसीव करने लगा, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर आरोपी तेज से भगा ले गए।

खबरें और भी हैं...