नूना माजरा में तालाब की चारदीवारी की आधारशिला रखी
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका समाधान का स्थाई तरीके गांव के लोगों के साथ मिल बैठकर ही निकालने के लिए भाजपा नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवेश के लोगों को सुविधाएं मुहैया हो सकें। विधायक नरेश कौशिक अपने छह दिवसीय दौरे के चौथे दिन गांव नूना माजरा से शुरूआत की जिसके बाद लोवा खुर्द, सौलधा, नया गांव जाटयान व नया गांव सैनियान में ग्रामीणों को संबोधित किया। विधायक नरेश कौशिक ने गांव नूना माजरा में 19 लाख रुपए की लागत से तालाब की चार दीवारी निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि युद्धवीर भारद्वाज, धर्मवीर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मंजीत सिंह नूना माजरा, सरपंच लोवा खुर्द जयप्रकाश, सरपंच जोगेंद्र सौलधा, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र सिंह नया गांव जाटयान, सरपंच प्रतिनिधि जगबीर नया गांव सैनियान, मार्केट कमेटी चेयरमैन कैप्टन राम सिंह दलाल, कैप्टन बलवान खत्री, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।