पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांपला में गद्दा फैक्ट्री में आग पर दमकल विभाग के 48 कर्मियों ने 14 घंटे में पाया काबू

सांपला में गद्दा फैक्ट्री में आग पर दमकल विभाग के 48 कर्मियों ने 14 घंटे में पाया काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात को गद्दा फैक्ट्री में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 14 घंटे बाद काबू पाया गया। मंगलवार रात को 9.15 बजे से दमकल विभाग ने आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की जो बुधवार सुबह 11.27 बजे तक जारी रही। दमकल विभाग के इंचार्ज संजीव डागर ने बताया कि आग बुझाने के लिए 12 वाहनों का प्रयोग किया है। रोहतक से 7 दमकल गाड़ी बहादुरगढ़ से 3 और झज्जर जिले से 2 दमकल वाहन मंगवाए थे। आग पर काबू पाने में 14 घंटे से ज्यादा का समय लगा। दमकल विभाग की गाड़ियों कोे पानी लाने के लिए करीब 100 चक्कर लगाने पड़े। दमकल विभाग के 48 कर्मचारियों ने दिन रात मशक्कत करके आग बुझाई। वहीं फैक्ट्री मालिक सुनील आग की सूचना के बाद सदमे में चला गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैक्ट्री अधिकारी राकेश के अनुसार जिस समय आग लगी उसी वक्त तेज हवा चल पड़ी जिसके चलते महज 7 मिनट में ही आग बेकाबू हो गई थी। जिस वक्त हादसा हुआ उससे कुछ समय पहले ही शिफ्ट बदली गई थी। फैक्ट्री में 55 कर्मी काम कर रहे थे। गनीमत यह रही कि किसी भी कर्मचारी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...