पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक घटना फ्रेंड्स कॉलोनी व दूसरी सेक्टर-6 में हुई

भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़

क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की जहां छत से गिरने से लगी चोट के चलते मौत हुई है तो दूसरे ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई अमल में लाई। शवों को बाद में परिजनों के हवाले कर दिया।

लाइन पार के वार्ड-5 के अधीन आने वाली फ्रैंड्स कॉलोनी व जौहरी नगर के पंचमुखी चौक के पास 25 वर्षीय रिंकू घर की छत से नीचे गली में गिरने से मौत हो गई। बताया गया है कि मंगलवार की देर शाम को वह किसी कार्य के लिए बाहर गया था। जब वह रात को घर पहुंचा और ऊपर बने अपने कमरे में जाने लगा तो इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर दौड़े जहां चिकित्सक ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकू जो कि 2 बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, क्योंकि उनके पिता र| सिंह पहले ही गले में एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उधर सेक्टर-6 के अधीन के एक मकान में युवक ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के बयान पर जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजकुमार ने परिजनों के बयान के हवाले बताया कि गौरव ने अपने मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी।

खबरें और भी हैं...