पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50% के ही 55% अंक, 564 फ्री दाखिले से रहेंगे वंचित

50% के ही 55% अंक, 564 फ्री दाखिले से रहेंगे वंचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियम-134-ए के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त में पढ़ाई करने के उद्देश्य से हुई परीक्षा का बुधवार को रिजल्ट आ गया है। बीईओ कार्यालय की ओर से दूसरी से 12वीं कक्षा तक का रिजल्ट घोषित किया गया है। परीक्षा में बैठे 1121 विद्यार्थियों में से 557 विद्यार्थियों ने निर्धारित 55 प्रतिशत अंक पाने में सफलता प्राप्त की। वहीं 564 विद्यार्थी निर्धारित अंक पाने में असफल रहे, जिससे उन्हें नियम के मुताबिक स्कूलों में एडमिशन नहीं मिल सकेगा। दूसरी व तीसरी कक्षा के विद्यार्थी ही ऐसे रहे जिनका पास प्रतिशत अधिक रहा। दूसरी कक्षा में एडमिशन के लिए परीक्षा देने बैठे कुल 153 विद्यार्थियों में से 107 ने टेस्ट पास किया। वहीं तीसरी कक्षा के लिए कुल 143 विद्यार्थियों में से 122 सफल रहे। इस दौरान अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। वे दोपहर से इंतजार कर रहे थे। दोपहर बाद लिस्ट चस्पाई गई।

रिजल्ट घोषित, आधे ही कसौटी पर खरे उतरे, बीईओ बोले-प्राइवेट स्कूल आनाकानी करता है तो कार्रवाई की जाएगी

बहादुरगढ़. 134 ए परीक्षा का परिणाम देखते अभिभावक

क्लास वाइज आकड़ा

कक्षा आवेदन परीक्षार्थी पास

दूसरी 157 153 107

तीसरी 155 143 122

चौथी 145 141 22

पांचवीं 148 143 33

छठीं 164 156 59

सातवीं 128 125 41

आठवीं 110 105 48

नौवीं 102 96 76

दसवीं 51 47 39

बारहवीं 14 12 10

नियम-134-ए का रिजल्ट कार्यालय पर चस्पा कर दिया है। जो भी बच्चे सफल हुए हैं, वरिष्ठता के आधार पर उनका एडमिशन करवाया जाएगा। कोई प्राइवेट स्कूल आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। -मदन चोपड़ा, बीईओ

खबरें और भी हैं...