- Hindi News
- National
- जात पात में उलझाकर फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा : दिग्विजय चौटाला
जात-पात में उलझाकर फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा : दिग्विजय चौटाला
बहादुरगढ़ | इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश व प्रदेश की सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जितने भी वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया, सिर्फ जातपात का नारा दिया है। सामाजिकता को तार-तार किया और इसी की बदौलत फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। इसलिए हमें जातपात में न उलझकर बल्कि कमेरे वर्ग को एकजुट होना होगा तभी हम सही हाथों में सत्ता सौंपेंगे। वे बुधवार को जिला प्रधान महासचिव संजय दलाल द्वारा बहादुरगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र संघ चुनावों को बहाल करने के लिए इनसो की ओर से चलाए गए आंदोलन की सफलता पर युवाओं का आभार जताया।
अगस्त या सितंबर में होंगे छात्र संघ चुनाव
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगस्त या सितंबर में छात्र संघ चुनाव होंगे। इसलिए इनसो के कार्यकर्ता अभी से जुट जाए और कॉलेजों की कक्षाओं से लेकर गली-मौहल्लों तक पहुंचकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में इनसो छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी।दिग्विजय ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने, स्वामीनाथन आयोग लागू करने, कालाधन वापस लाने समेत न जाने कितने वायदे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद तो भाजपा गाय तक पर राजनीति करने लगी। आज भाजपा के किसी मंत्री, विधायक के घर में गाय नहीं है। इसका सीधा मतलब है कि गाय बचाने के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कर्मवीर राठी, दयानंद दलाल, राज सिंह छिक्कारा, जिला प्रधान महासचिव संजय दलाल, हल्काध्यक्ष राजवीर परनाला, मुकेश सिहाग, इनसो के जिलाध्यक्ष आश्चर्य दलाल, सौरभ मान, जयंत वशिष्ठ, संदीप अहलावत, नरेंद्र देशवाल ,तेजा पहलवान ,कृष्णा दलाल, श्यामलाल गुप्ता, जीत सांखोल, राजू दलाल, दिलीप सिंह मान, चांद माजरा, धीर आदि मौजूद रहे।
बहादुरगढ़. इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय जनसभा के दौरान।