पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन से पानी सप्लाई नहीं आने से नाराज महिलाओं ने जेई की पिटाई की

15 दिन से पानी सप्लाई नहीं आने से नाराज महिलाओं ने जेई की पिटाई की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़. बरहानिया कॉलोनी में 15 दिन से पानी की सप्लाई न आने और पाइप लाइन ठीक करने के लिए गली में खोदे गए गड्ढे को नहीं भरने से नाराज महिलाओं ने बुधवार दोपहर 2 बजे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अमित की पिटाई कर दी। महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वे जेई अमित कुमार को कॉलर से पकड़कर बाहर ले आई और हाथापाई शुरू कर दी। जेई को पिटते देख अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से महिलाओं से बचाया। महिलाओं का आरोप है कि वे अपनी शिकायत लेकर विभाग के कार्यालय में कई चक्कर काट चुकी थी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इसके बाद महिलाओं ने लाइनपार के बूस्टिंग स्टेशन पर ताला जड़ दिया और अन्य कॉलोनियों में पानी सप्लाई करने वाली मोटरों को भी बंद कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख काफी देर प्रयास के बाद स्थति पर काबू पा जा सका।

खबरें और भी हैं...