बिजली चोरी सामाजिक बुराई संग कानूनी अपराध
म्हारा गांव जगमग गांव बिजली बचाओ देश बचाओ के अंतर्गत बिजली निगम ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक शुरू किए हैं। इस मौके पर बिजली निगम के चीफ इंजीनियर एचपी शर्मा, एसडीओ सब अर्बन मुकेश शर्मा व जेई नवीन दीक्षित ने बहादुरगढ़ के गांव कसार, सांखोल व मांडौठी में ग्रामीणों को बिजली बचाओ देश बचाओ एवं बिजली चोरी न करना और किसी प्रकार की कूंडी न लगाने के मामले में संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करना सामाजिक बुराई है। कानूनी अपराध माना जाता है। ग्रामीणों ने सहर्ष संकल्प को सफल एव सार्थक मानते हुए कहा कि ना तो हम बिजली चोरी करेंगे और न ही बिजली का व्यर्थ प्रयोग करें।
बिजली निगम अफसराें ने कसार, सांखोल और मांडोठी में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक
बहादुरगढ़. नुक्कड़ नाटक से लोगों को म्हारा गांव जगमग गांव का लाभ बताते कलाकार।
बिजली चोरी नहीं करने का संकल्प लिया
इंजीनियर एचपी शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अगर पीले बल्ब की बजाए एलईडी बल्ब का प्रयोग करेगा तो बिजली की खपत कम होगी और बिजली पूरी मिलेगी। उन्होंने सभी से बिजली चोरी नहीं करने का संकल्प लिया। इस संबंध में भजन मंडली ने नुक्कड़ नाटक, गीत और मनोरंजन व ही सरल ढंग से ग्रामिणों को समझाया। ग्रामीणों को यह भी बताया गया की इनवर्टर की बैटरी का खर्चा 400-500 रूपए महीना पड़ता है।