पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम ने की छापेमारी

गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम ने की छापेमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | थाना लाइन पार बहादुरगढ़ क्षेत्र में घर से निकला एक व्यक्ति संदेहजनक हालात में लापता हो गया है। थाना लाइन पार बहादुरगढ़ में गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश का काम शुरू कर दिया है। थाना प्रबंधक लाइन पार बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर लाइन पार निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि पति सोनू 9 मई 2018 को घर से गया था। जो वापस घर नहीं आया। सोनू को उसके परिजनों द्वारा अपने सभी रिश्तेदारों व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुमशुदा की तलाश के लिए थाना में तैनात मुख्य सिपाही रणदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों के साथ मिलकर संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। पर गुमशुदा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। गुमशुदा व्यक्ति सोनू की उम्र 26 वर्ष है।

खबरें और भी हैं...