पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेड़ी जसौर में आज मनाई जाएगी बाबा साहेब जयंती

खेड़ी जसौर में आज मनाई जाएगी बाबा साहेब जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ |बाबा साहेब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे बहादुरगढ़ हल्के के गांव खेड़ी जसौर में जयंती समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। विधायक प्रवक्ता विनोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में डाॅक्टर अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी में हलके के गांव खेड़ी जसौर में आयोजित जयंती समारोह में विधायक नरेश कौशिक बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। समारोह में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...