पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश प्रदेश का विकास ग्रामीण विकास पर ही समाहित : कौशिक

देश-प्रदेश का विकास ग्रामीण विकास पर ही समाहित : कौशिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि ग्रामीण विकास के साथ ही प्रदेश व देश का विकास समाहित है। ऐसे में हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। वे शुक्रवार को रेस्ट हाउस काॅन्फ्रेंस हाल में बहादुरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के नुमाइंदों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण विकास की ओर पंचायती राज विभाग के माध्यम से योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों से भी सुझाव लेकर कार्य करवाने का सिलसिला निरंतर जारी है। वे स्वयं क्षेत्र के सभी गांवों में पहुंचकर न केवल सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाएंगे बल्कि ग्राम पंचायत से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव लेते हुए ग्रांट की मंजूरी दिलवाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि रविवार 15 से 20 अप्रैल तक वे सभी ग्राम पंचायतों में लगने वाले विधायक जनता दरबार में शिरकत करेंगे। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सतपाल मांडौठी, भाजपा नेता महेश कुमार, सरपंच व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...