पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलाल खाप के चबूतरे के लिए दिए 15 लाख रुपए

दलाल खाप के चबूतरे के लिए दिए 15 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़. दलाल खाप के चबूतरे के निर्माण को लेकर बैठक करते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़

गांव मांडौठी में दलाल खाप के चबूतरे के निर्माण को पूरा करने के लिए पंचायत समिति की चेयरपर्सन मोनिका भारद्वाज के पति युद्धवीर भारद्वाज ने 15 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। इस मौके पर दलाल खाप ने युद्धवीर भारद्वाज का सम्मान किया। दलाल खाप के प्रमुख लोगों को संबोधित करते हुए युद्धवीर भारद्वाज ने कहा कि खाप का यह चबूतरा ऐतिहासिक है। यह छत्तीस बिरादरी के भाईचारे का प्रतीक है। इस चबूतरे पर बैठ कर दलाल खाप ने कई बड़े-बड़े मामलों को सुलझाया है। साथ ही कई अहम फैसले भी लिए गए हैं। इसी को लेकर पंचायत समिति की ओर से चबूतरे को ऐतिहासिक लुक देने के लिए इसके निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जा रही है। आधा एकड़ में चबूतरे को सुंदर रूप दिया जाएगा। चबूतरे के सामने 5 एकड़ का खुला मैदान है। इसको भी सुंदर रूप दिया जाएगा। यह चबूतरा हमारे बुजुर्गों द्वारा युवा पीढ़ी को दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए हमें इस चबूतरे के मान सम्मान की सदैव रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर दलाल खाप के प्रधान भूप ङ्क्षसह दलाल, कैप्टन मान सिंह, मांडौठी के सरपंच सतपाल दलाल, कसार के सरपंच टोनी, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्षक धर्मबीर वर्मा, दयानंद दलाल व मेहंदी पुर के सरपंच महेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...