पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खड़े ट्रक में कार की टक्कर युवक की मौत, चालक घायल

खड़े ट्रक में कार की टक्कर युवक की मौत, चालक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक में पापड़ी सप्लाई करके वापस दिल्ली जा रहे थे दोनों दोस्त

भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़

सेक्टर-9 मोड़ के नजदीक सड़क पर गलत तरीके से खड़े एक ट्रक में मंगलवार की सुबह एक कार टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक को भी काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने लापरवाही से सड़क पर खड़े किए गए ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। कार चालक वसीम निवासी अमन विहार नई दिल्ली ने पुलिस को बताया है कि वह सोमवार रात करीब 10 बजे अपने एक साथी मिथुन निवासी बिजनौर के साथ रोहतक में पापड़ी सप्लाई कर करके मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वापस दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-9 मोड़ बाईपास मोड़ के नजदीक पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने अपना ट्रक लापरवाही से सड़क पर खड़ा किया हुआ था। ट्रक में उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद वह और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दुर्घटना में मिथुन को सिर व शरीर के अन्य अंगों पर आई गंभीर चोटों के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।

शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायल वसीम को पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना शहर पुलिस ने वसीम की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से सड़क पर ट्रक खड़ा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...