बहादुरगढ़ | क्षेत्र के एक गांव में एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने सुनसान जगह ले जाकर कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस घिनौनी घटना से बच्चा सहमा हुआ है। उसके परिवार के लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि बुधवार को जब वह अपने घर के पास गली में खड़ा था तो इसी दौरान उनके गांव का ही प्रीतम उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह एक मकान में ले गया। यहां पर बच्चे के साथ गलत हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो डरा-धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया। वह बच्चे को उसके घर के पास ही छोड़कर फरार हो गया।