पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला आरक्षित बोगी में पुरुषों के सफर पर होगी कार्रवाई

महिला आरक्षित बोगी में पुरुषों के सफर पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ करने समेत कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस थाना में एक बैठक हुई। एसएचओ मंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यहां कार्यरत पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, आरपीएफ स्टॉफ, रेल वार्डन व ऑटो चालकों ने भी हिस्सा लिया।

एसएचओ मंजीत सिंह ने सभी कर्मचारियों को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने समय-समय पर यात्रियों, महिलाओं व आमजन को जागरूक करने व दिन व रात के समय पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने महिलाओं की शिकायत मिलने पर तुरंत थाना प्रबंधक या फिर ड्यूटी आफिसर से बात कर शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई अमल में लाने की बात कही। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति की शिकायत मिलने पर सप्ताह के अंदर-अंदर शिकायत की जांच करके निपटारा करे।

स्टेशन, ट्रेन और यार्ड में बढ़ाई जा रही पेट्रोलिंग

एसएचओ मंजीत सिंह ने कहा कि स्टेशन, ट्रेन, यार्ड परिसर में पुलिस की ओर से पेट्रोलिंग को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ में ट्रेनों में किसी तरह की कोई आपराधिक वारदात तो नहीं हो रही इस पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। महिला आरक्षित बोगी में कहीं पुरुष तो सफर नहीं कर रहे इस पर भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने रेल यात्रियों को भी अपील की कि स्टेशन पर यदि वे कोई संदिग्ध गतिविधि देखते हैं तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए ताकि किसी बड़े अपराध को रोका जा सके। बैठक के दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, कपूर सिंह, बलराम सिंह, वजीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, महावीर सिंह, नरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, मुख्य सिपाही राजेश कुमार,एमएचसी राकेश कुमार, प्रताप सिंह, रवींद्र सिंह, उर्मिला देवी व राजेंद्र सिंह व राजेश समेत कई पुलिसकर्मी, रेल वार्डन मौजूद रहे। उन्होंने सेवा और सुरक्षा की शपथ ली।

महिला विरुद्ध अपराधों पर रोकथाम के लिए रेलवे पुलिस थाना में की बैठक

ऑटो चालकों को चेताया- महिलाओं को सम्मान दें,

दिक्कत पर हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

बैठक के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने ऑटो चालकों के साथ भी बैठक की। उन्होंने महिलाओं को विशेष सम्मान देने बारे में भी उन्हें हिदायत दी। जीआरपी ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से बचने को लेकर भी जागरूक किया। साथ में कहा यदि कोई भी व्यक्ति उनके साथ अशोभनीय व्यवहार करता है, छेड़छाड़ करता है या फिर किसी तरह की फब्तियां कसता है या फिर घूरता है तो तो तुरंत पुलिस को कॉल करें या फिर महिला हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत करें ताकि तुरंत ऐसे असामाजिक तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके। रेल वार्डनों के साथ बैठक कर उन्हें भी उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए।

खबरें और भी हैं...