बहादुरगढ़ | क्षेत्र में कमरे पर दोस्तों संग रह रहा युवक स्टोव पर खाना बनाते समय झुलस गया। उसे शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नांगलोई का रहने वाला अशोक बहादुरगढ़ में किराये के मकान में दोस्तों के साथ रहता हैं। वह शुक्रवार सुबह खाना बना रहा था, तभी अचानक स्टोव से उठी आग की लपटों में झुलस गया। उसकी चीख पुकार आवाज सुनकर दोस्तों ने तुरंत उसे संभाला और शहर के ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा रहा है। स्टोव से उठी आग में युवक कैसे झुलसा? इसके पीछे क्या कारण रहे, यह समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया था।