एचएसएससी की जेई परीक्षा में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए अपमानजनक प्रश्न के मामले आयोग चेयरमैन निलंबित होने के बाद ब्राह्मण समाज ने बालौर रोड स्थित कोर्ट परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। साथ ही इस संबंध में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हेमंत पंडित, दीपक वशिष्ठ व गौतम वत्स ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार ने जूनियर इंजीनियर के पेपर में ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक प्रश्न पूछने के मामले में पेपर-सेंटर, कंपनी और प्रशासक के खिलाफ केस दर्ज करने व जांच के आदेश जारी होने के बाद प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने स्वयं ब्राह्मण समाज के सामने माफी मांगी है। समाज सरकार के वादे से संतुष्ट है। सरकार से मांग है कि इस मामले की जल्द जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में फिर समाज की भावनाएं आहत न हो। साथ ही चेताया कि अगर सरकार ने वादाखिलाफी की तो सभी ब्राह्मण समाज धरना-प्रदर्शन करेगा। हेमंत पंडित के साथ सोमबीर गौतम, दीपक वशिष्ठ, रोहित गौतम, ऋषि भारद्वाज, राधेश्याम, मुकेश शर्मा, हिमांशु मुदगिल, विक्की भारद्वाज, रवि कौशिक, आरडी गौतम, गौतम के अलावा अन्य समाज के लोगों ने इस संबंध में निष्पक्ष जांच की मांग की है।