झज्जर | कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रविवार व सोमवार को झज्जर में होंगे। कृषि मंत्री रविवार 20 मई की दोपहर 1.30 बजे पंजाबी धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि होंगे। वहीं 21 मई सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में विकास एवं पंचायत मंत्री दीनबंधु सर छोटू राम ग्रामोदय योजना को लेकर तीन अलग-अलग सत्रों में बहादुरगढ़, बेरी व झज्जर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। सोमवार सुबह 9 बजे कृषि मंत्री गांव सिकंदरपुर में रावमावि के नवनिर्मित भवन तथा उखलचना जाने वाली सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत संवाद भवन झज्जर में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव आसौदा सिवान, बामनौली, कानौंदा, कसार, लडरावण व मांडौठी, 11 बजे बेरी के गांव बरहाणा, छारा, दुजाना, खरमाण व माजरा दूबलधन तथा 12 बजे झज्जर विधानसभा क्षेत्र बहु, बिरोहड़, खानपुर खुर्द, मातनहेल व ग्वालिसन के ग्रामीणों के साथ विकास एवं पंचायत मंत्री योजना को लेकर चर्चा करेंगे।