बहादुरगढ़ | सेक्टर-6 स्थित डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल में मदर्स टैलेंट शो का आयोजन किया गया। समारोह में एलकेजी से लेकर दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की माताओं ने शिरकत की। उन्होंने संगीत, गायन, नृत्य, कविता व अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभाओं को उजागर किया। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सुनारिया से पूर्व प्रधानाचार्य अनीता कत्याल व वैश्य बीएड कॉलेज प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल प्रधानाचार्य राजदीप कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को अपनी प्रतिभा उजागर करने का मौका मिलता है और उनका मनोबल भी बढ़ता है। कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य राजेंद्र सहरावत, ईश्वर आर्य, जयपाल दहिया के अलावा कई अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजन की भूमिका रीटा मलिक व स्टॉफ ने निभाई। मंच संचालन शालू शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्षद मोनिका गजानंद गर्ग, शिक्षाविद् अंजू अग्रवाल, व्यवसायी सुशील अग्रवाल मौजूद रहे।