पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनेलो ने चेतावनी देकर विधायक कार्यालय के आगे डाला कूड़ा, पुलिस की निगरानी में उठा

इनेलो ने चेतावनी देकर विधायक कार्यालय के आगे डाला कूड़ा, पुलिस की निगरानी में उठा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़. विधायक नरेश कौशिक के कार्यालय के बाहर कूड़ा डालते इनेलो नेता।

विधायक ने जोर-शोर से चलवाया था स्वच्छता अभियान, अब सिर्फ दावे

विधायक नरेश कौशिक पीएम के आह्वान पर स्वच्छता अभियान में सड़कों पर झाड़ू लेकर उतरे थे, लेकिन अब वे जब सफाई की जरूरत है तो वे केवल दावों तक सिमटे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की आत्मा को इनेलो ने ठेस पहुंचाई है। चौधरी देवीलाल ने स्वच्छता का संदेश देने के साथ अपने हाथों से भी झाड़ू लगाई थी। इनेलो कार्यकर्ता यदि शहर भर का कूड़ा एकत्रित करके डंपिंग स्टेशन पर डालने का कार्य करते तो वे भी उनके इस कार्य में सहयोग करते। मैंने पहले दिन से ही सफाई कर्मचारियों के हक की बात को हाईकमान तक पहुंचाया है। उसी का परिणाम है कि सरकार ने अब सीधी पक्की भर्ती का रास्ता खोल दिया है, जिसके लिए सफाई कर्मचारी पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

बहादुरगढ़. विधायक के कार्यालय के बाहर से कूड़ा उठवाती पुलिस।

सफाई व्यवस्था में हर तरह सहयोगी हूं

सफाई के काम में लगे सफाई कर्मचारियों के साथ हूं, जिससे सरकार उनकी मांगों को पूरा करे। सफाई व्यवस्था में हर तरह का सहयोगी हूं। बहादुरगढ़ समेत कई जिलों में करोड़ों के सफाई के ठेके हैं, जिनकी जिम्मेदारी है कि ऐसे समय में वे सफाई व्यवस्था बनाएं, लेकिन वे काम नहीं कर रहे। नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक

खबरें और भी हैं...