पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल अस्पताल व ट्रामा में 2 घंटे बत्ती गुल

सिविल अस्पताल व ट्रामा में 2 घंटे बत्ती गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार दोपहर को सिविल अस्पताल व ट्रामा सेंटर परिसर में दो घंटे बिजली बाधित रही। इससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित नजर आई। बिजली गुल रहने से मरीज परेशान रहे। ट्रामा सेंटर में तिमारदार आउटडोर कार्ड या फिर अन्य कागजात के सहारे अपने मरीजों को हवा झोंकते दिखाई दिए। इनवर्टर की सुविधा भी यहां मरीजों को नहीं मिली। जब बिजली सप्लाई आई तो उसके बाद मरीजों को राहत मिली। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी मांग की है कि जब भी यहां पर बिजली गुल हो तो उस दौरान हर जगह जनरेटर से बिजली सप्लाई की जानी चाहिए ताकि बढ़ते तापमान के दौरान मरीजों को गर्मी में परेशान न होना पड़े।

मरीजों ने सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक झेली परेशानी

अस्पताल में बिजली न होने के कारण परेशान मरीज।

सिविल अस्पताल परिसर में बिजली सप्लाई प्रभावित होने की बात सामने आई है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ अस्पताल का दौरा कर इसका समाधान करवाया जाएगा ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। - जगनिवास ,एसडीएम, बहादुरगढ़

खबरें और भी हैं...