पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनसीआर नहर में एक युवक दोस्त को बचाते हुए खुद डूबा

एनसीआर नहर में एक युवक दोस्त को बचाते हुए खुद डूबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली | एनसीआर नहर में शनिवार दोपहर नहाने, कपड़े धोने के लिए आए पंजाब निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बादली पुलिस के जवानों ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत शाम साढ़े पांच बजे शव को तलाश कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे 22 वर्षीय विक्की गांव लहरा, पंजाब अपने कुछ साथियों के साथ बादली-बुपनिया रोड पर एनसीआर नहर में नहाने और कपड़े धोने के लिए आया। विक्की व उसके साथी शिव भट्ठा बादली में ईट ढुलाई का काम करते हैं। विक्की और उसके साथी नहर पर नहाने और कपड़े धोने में लग गए। इसी दौरान विक्की के एक अन्य साथी का पैर फिसल गया। वह नहर में डूबने लगा। उसको बचाने के चक्कर में विक्की का पैर भी फिसल गया। वह और उसके साथी तैरना नहीं जानते थे। विक्की के साथी को तो किसी तरह से बचा लिया गया, क्योंकि वह नहर में ज्यादा गहराई में नहीं गिरा था। साथियों ने विक्की को बचाने के प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। मामले की सूचना जैसे ही बादली पुलिस को मिली चौकी प्रभारी श्रीभगवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत लगभग साढ़े पांच बजे शव को नहर से निकाल लिया गया।

खबरें और भी हैं...