पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड बदल खाते से 36 हजार निकाले

एटीएम कार्ड बदल खाते से 36 हजार निकाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | एक ठग ने एक एटीएम कार्ड होल्डर का कार्ड बदलकर उसके खाते से 36 हजार की राशि निकाल ली। इसका पता उसे उस समय लगा जब उसके फोन पर रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। यह मैसेज पढ़कर वह सकपका गया। कस्टमर केयर पर कॉल कर पहले कार्ड को ब्लॉक कराया और फिर थाना शहर पुलिस में शिकायत देकर उक्त रुपए बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर एटीएम व उसके आसपास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। नया गांव निवासी भगत सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 17 मई को रात करीब 9 बजे पुराना नजफगढ़ रोड स्थित इंडीकैश एटीएम पर रुपए निकालने के लिए आया था। यहां से उसने रुपए निकाले और अपना एटीएम कार्ड मशीन के ऊपर रखकर निकाली गई नकदी को गिनने लगा।

खबरें और भी हैं...