पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोषियों व आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखंे

दोषियों व आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखंे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए डीएसपी भगतराम ने थाना लाइनपार में एसएचओ और जांच अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। इसमें उन्होंने आपराधिक मुकदमों में लिप्त रहे दोषियों और आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। कहा कि अपराधिक गतिविधियों में लिप्त आपराधिक तत्वों का फोटो सहित उसके चाल-चलन, रहन-सहन व उनकी गतिविधियों का पूरा ब्योरा एकत्रित किया जाए। इसे रजिस्टर में दर्ज करने के साथ-साथ एक फार्म में पूर्ण जानकारी अंकित करके जिला पुलिस मुख्यालय झज्जर को भेजा जाए।

थाने में आए शिकायतकर्ता से सहयोग पूर्ण व्यवहार किया जाए : मीटिंग में डीएसपी भगतराम ने लंबित मामलों और शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थाना प्रबंधक और अनुसंधान कर्ताओं को थाने में आए प्रत्येक शिकायतकर्ता से सहयोग पूर्ण व्यवहार करने और प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत पर रसीद देने व उस पर तत्परता से कार्रवाई करने के लिए कहा। डीएसपी भगतराम ने स्ट्रीट क्राइम रोकने के लिए चीता राइडर्स को मुस्तैदी के साथ निगरानी सहित कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चीता राइडर्स स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए अपने-अपने एरिया में मुस्तैदी से तैनात रहते संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी निगाह रखेंगे।

पीसीआर और राइडर

संग पैदल गश्त करें

डीएसपी ने किसी भी तरह की क्राइम की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करके दोषी को पकड़ा जाए। अपराधों की रोकथाम और दर्ज मामलों के वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठाएं। उन्होंने थाना प्रबंधक को रोजाना विशेष नाके लगाकर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा। नाकाबंदी के साथ-साथ डीएसपी ने थाना प्रबंधक को पीसीआर और राइडर गश्त के अतिरिक्त पैदल गश्त लगाने और स्वयं भी गश्त के साथ नाका पार्टियों को चैक करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...