पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मियों की हड़ताल में इनेलो बसपा साथ : राठी

सफाई कर्मियों की हड़ताल में इनेलो-बसपा साथ : राठी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्ता के नशे में चूर हरियाणा प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। बहादुरगढ़ सहित पूरे प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन खट्टर सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी करने की बजाए तानाशाही रवैया अपनाकर अपने ही सबका साथ-सबका विकास के नारे को झूठा साबित कर रही है। सफाई कर्मचारियों के इस हड़ताल में इंडियन नेशनल लोकदल और उसकी सहयोगी बसपा सफाई कर्मचारियों के साथ है।यह बातें इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने शनिवार को नगर परिषद में पिछले 11 दिनों से मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों को समर्थन पत्र सौंपते हुए कही।

कर्मबीर राठी ने कहा कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारी अपने आप को अकेला महसूस न करें, क्योंकि इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं।

खबरें और भी हैं...